बिहार चुनाव 2025: राजनीति का महादंगल, कौन बनेगा किंग?
Introduction (परिचय):
Bihar Election 2025 एक चुनावी अखाडा बन गया है। बिहार के नेता, बिहार की जनता और मीडिया - सबकी नजर इस चुनाव पर है। पर जनता क्या इस बार भी पुराने मुद्दों पर vote करेगी या कुछ नए मुद्दें हैं ?
Political Scene in 2025:
फिलहाल बिहार में NDA (बीजेपी+जदयु) की सरकार है । लेकिन पिछले कुछ सालों में नीतीश कुमार कई बार INDI गठबंधन में भी जा चुके हैं जिसके कारण वो "पलटू राम" के नाम से भी प्रचलित हैं ।
-
नीतीश कुमार : "मैं अपना राजनीतिक जीवन जनता के विकास के लिए समर्पित करता हूं, सत्ता के लिए नहीं।"
RJD नेता तेजस्वी यादव ने 2020 के चुनाव में NDA को बहुत कड़ी चुनौती दी थी, पर इस बार उनका ध्यान युवा, शिक्षा और रोजगार पर है ।
-
तेजस्वी यादव : "बिहार का भविष्य तभी सुधरेगा जब बेरोजगार युवाओं की सुनवाई होगी।"
ऐतिहासिक आंकड़े (चुनावी रुझान):
| साल | अग्रणी दल | सीएम उम्मीदवार | परिणाम |
| 2005 | JDU-BJP | नीतीश कुमार | पूर्ण बहुमत |
| 2010 | JDU-BJP | नीतीश कुमार | मजबूत बहुमत |
| 2015 | महागठबंधन(JDU+RJD+Congress) | नीतीश कुमार | बहुमत |
| 2020 | NDA(BJP+JDU) | नीतीश कुमार | बहुमत |
रुझान : हर चुनाव में जाति फैक्टर ने बड़ा रोल प्ले किया है
प्रमुख दल और नेता 2025:
- JDU (नीतीश कुमार)
- BJP (सम्राट चौधरी, सुशील मोदी)
- RJD (तेजस्वी यादव)
- Congress (अज्ञात)
- LJP (विभाजित गुट - चिराग पासवान और पशुपति पारस)
बिहार के मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे (2025):
- बेरोजगारी : बेरोजगारी दर बिहार में 12% है
- शिक्षा का स्तर में सुधार - ऐसे कई स्कूल है जो बिना शिक्षकों के चल रहे हैं
- जातिगत जनगड़ना की मांग
- महिला सुरक्षा और स्वास्थ
- बाढ़ग्रस्त जगहों का विकास
- कानून और व्यवस्था - गैंगस्टर और राजनीति गठजोड
युवा और नए मतदाता:
बिहार के युवा जैसे 18 से 25 के युवा इस बार चुनाव में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं । क्योंकि सोशल मीडिया के दौर के ये युवा जागरूक हैं, और ये उसी को वोट देंगे जो इन्हें विकास की राह पर ले जायेगा ।
युवा मतदाता : "हमें cast नहीं करियर चाहिए। जो हमें नौकरी देगा vote उसी को मिलेगा।"
मतदाता सर्वेक्षण और जनता का मूड (2025):
मतदाता सर्वेक्षण (अप्रैल 2025):
| प्रश्न | % प्रतिक्रिया |
| क्या आप नीतीश कुमार से संतुष्ट हैं ? | 38% |
| क्या तेजस्वी को एक मौका मिलना चाहिए ? | 52% |
| क्या जाति आधारित राजनीति अब प्रासंगिक है? | 29% |
| क्या रोजगार सृजन सबसे बड़ा मुद्दा है? | 65% |
नोट: ये एक मॉक सर्वे है। आधिकारिक ईसी डेटा चुनाव के बाद ही जारी होता है।
विवाद और मुख्य बातें (हाल ही में):
- नीतीश कुमार की राजद से टूट और भाजपा की वापसी
- जाति सर्वे पर विवाद
- विपक्षी नेताओं पर ED/CBI के छापे
- लालू यादव पर भ्रष्टाचार के मामले फिर उठे
- चिराग पासवान बनाम पारस टकराव
गठबंधन की राजनीति:
बिहार के चुनाव में "गठबंधन" ही गेमचेंजर बन जाता है। जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन किया है, पर कुछ भी परमानेंट नहीं। राजद+कांग्रेस+वाम दल फिर से महागठबंधन बनाने की कोशिश में हैं।
विश्लेषक का कथन : "बिहार की राजनीति में सिर्फ एक चीज़ स्थायी है - और वो है अस्थिरता।"
Conclusion (निष्कर्ष):
बिहार चुनाव 2025 सिर्फ एक चुनाव नहीं, एक सिग्नल होगा जनता के मूड का। क्या बिहार वही रहेगा, या नये विज़न के साथ आगे बढ़ेगा? जनता के वोट से ही तय होगा, किस पार्टी का सपना पूरा होगा।
आप भी वोट जरूर करें - क्योंकि आपका एक वोट बदल सकता है बिहार का भविष्य।
Comments
Comment section will be displayed here.